विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत बूथों का निर्वाचन अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचक नामावली को अद्यतन किए जाने हेतु जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को फार्म-6, फार्म-6क, फार्म-7 एवं फार्म-8, घोषणा पत्र तथा ए०एस०डी०डी० सूची के साथ उपस्थित रहकर आलेख्य निर्वाचक नामावली में युवा मतदाताओं के नाम सम्मिलित करने, अपमार्जन एवं संशोधन के निर्देश दिए गए हैं।उक्त निर्देशों के अनुपालन एवं कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनिरूद्ध प्रताप सिंह द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 275-अयोध्या के विभिन्न मतदेय स्थलों पर किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विमला देवी श्यामलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज अयोध्या के मतदेय स्थल संख्या 34, 35, 36, 37, 38, 39, बापू बालिका इंटर कॉलेज अयोध्या के मतदेय स्थल संख्या 121, 122, 123, 124, 125, 126 तथा साहिबदीन राम सीता राम बालिका विद्यालय, अमानीगंज के मतदेय स्थल संख्या 136, 137, 138, 139, 140, 141 का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बीएलओ को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए पात्र मतदाताओं का नाम समयबद्ध रूप से निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करने तथा सभी आवेदनों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
गए।

