ब्यूरो चीफ /सत्य प्रकाश उपाध्याय
ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र में शनिवार को एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बुलंदशहर निवासी शिवम के रूप में हुई है, जो वर्तमान में नोएडा के मामूरा गांव में परिवार के साथ रहता था।
पुलिस के अनुसार, घटना से पहले शिवम ने परिजनों को संदेश भेजकर अपने फैसले के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराने की बात कही थी। सूचना डायल 112 के माध्यम से मिली, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सूरजपुर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में किसी ठोस वजह का पता नहीं चल सका है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।

