गाजियाबाद में विजिलेंस की टीम ने निवाड़ी थाना प्रभारी जयपाल सिंह रावत को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा:-

ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद: गाजियाबाद में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निवाड़ी थाना प्रभारी (एसएचओ) जयपाल सिंह रावत को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पिछले तीन महीनों में गाजियाबाद में रिश्वतखोर पुलिसकर्मियों पर हुई लगातार तीसरी कार्रवाई है।
मामला अबूपुर गांव के पूर्व प्रधान राकेश कुमार उर्फ बिट्टू से जुड़ा है, जिनके खिलाफ पीएम-सीएम पर अभद्र टिप्पणी का कथित फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़ित का आरोप है कि इंस्पेक्टर ने मुकदमे में राहत देने के बदले 50 हजार रुपये की मांग की थी और न देने पर जेल भेजने की धमकी दी।
पीड़ित की शिकायत पर मेरठ विजिलेंस इकाई ने जाल बिछाया और थाने में रिश्वत लेते ही एसएचओ को गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *