कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
अयोध्या।जनपद अयोध्या के कृषि भवन सभागार मे जिला स्तरीय अधिकारी एवं ब्लाक स्तर अधिकारियों कर्मचारियों के लिए नैनो उर्वरक उपयोग एवं लाभ आधारित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संयुक्त कृषि निदेशक डॉ ए0के0 मिश्रा, अन्य विशिष्ट अतिथिद्वय उप कृषि निदेशक, डॉ पी0के0कन्नौजिया , जिला कृषि अधिकारी श्री ओ0पी0 मिश्रा सहित अपर जिला कृषि अधिकारी श्री राहुल कुमार मिश्र ,वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए दीपांकर सिंह बादल उपस्थित रहे।कार्यक्रम में जनपद के समस्त एडीओ कृषि , एटीएम , बीटीएम ने प्रतिभाग किया।इफको राज्य कार्यालय लखनऊ से पधारे डॉ आर के नायक, उप महाप्रबंधक कृषि सेवाएं ने सभी प्रतिभागी अधिकारी कर्मचारियों को नैनो उर्वरकों के बारे में तकनीक जानकारी एवं उर्वरकों के लाभ व रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुन प्रयोग से मृदा स्वास्थ्य पर होने वाले हानिकारक दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी एवं रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग को कम करने एवं जैविक उर्वरक वह नैनो उर्वरक के समेकित प्रयोग करने की सलाह दी नैनो यूरिया नैनो डीएपी नैनो जिंक नैनो कॉपर की प्रयोग करने की विधि को कर्मचारियों को विस्तार पूर्वक समझाया।जिला कृषि अधिकारी ओ0पी0 मिश्रा द्वारा पीएम प्रणाम योजना अंतर्गत रासायनिक उर्वरकों के हानिकारक प्रभाव एवं अधिक उपयोग के बारे में व वैकल्पिक उर्वरकों के रूप में नैनो उर्वरकों के राजकीय कृषि फार्म पर प्रदर्शन व परीक्षण कर पुष्ट जानकारी को किसानों के बीच साझा करते हुए किसानों को समझाने पर बल दिया।उप कृषि निदेशक, डॉ पी0के0कन्नौजिया ने नैनो उर्वरक व अन्य वैकल्पिक उर्वरकों के सकारात्मक प्रभाव के बारे में सभी को जानकारी दी।मुख्य अतिथि संयुक्त कृषि निदेशक डॉ ए0के0 मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों से आह्वान किया कि सभी लोग अधिक से अधिक फील्ड मेंप्रदर्शन कर उसके प्रभावों सीखकर ही नई तकनीकि को किसानों को बताए।साथी सभी बीज केंद्रों व राजकीय कृषि फार्मों पर इफको से सभी उत्पादों का डिस्प्ले कर प्रचार प्रसार के निर्देश दिए इफको उप क्षेत्र प्रबंधक विवेक त्रिवेदी द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग से 75 कर्मचारी / प्रसार अधिकारी सहित इफको से एस एफ ए सतीश कुमार व निर्मल कुमार इफको एमसी से उपेंद्र वर्मा, भी उपस्थित रहे।

