बिग सेम सीमेंट के सेल्स हेड यूपी ईस्ट एंड सेंट्रल राजीव मेहता ने परिजनों संग किया रामलला का किया दर्शन पूजन
अयोध्या।गुरुवार को बिग सेम सीमेंट के सेल्स हेड यूपी ईस्ट एंड सेंट्रल राजीव मेहता ने अपने परिजनों के साथ रामलला का दर्शन पूजन किया।इस मौके पर उन्होंने बताया कि केंद्र में मोदी सरकार तथा राज्य में योगी सरकार के कारण आज अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।इस मौके पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण के होने से सिर्फ अयोध्या ही नहीं आसपास के जिलों में भी इसके विकास को देखा जा सकता है।वही अयोध्या धाम में भी अब बाहर से भी नामी गिरामी कंपनियां,होटल सहित अन्य प्रमुख प्रतिष्ठानों को भी स्थापित कर रही हैं।जिससे कि यहां के स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिल रहा है।उन्होंने बताया कि हां इतना जरूर है राम मंदिर में श्रद्धालुओं का आकर्षण बढ़ाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार को यातायात की सुविधा में बढ़ोतरी करनी होगी जैसे कि मथुरा,बनारस की तरह जिस तरह सभी शहरों से ट्रेनों की कनेक्टिविटी कनेक्टिविटी है उसी तरीके से अयोध्या से गुजरने वाले ट्रेनों की भी हो। वही विभिन्न शहरों के लिए अयोध्या से फ्लाइट की भी व्यवस्था हो।बताते चलें उन्होंने अपनी पत्नी बेटी तथा अन्य परिजनों के साथ राम मंदिर का दर्शन पूजन करने के बाद हनुमानगढ़ी, कनक भवन,अन्य प्रमुख मंदिरों पर जाकर दर्शन पूजन कि
या।

