पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली हालत गंभीर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली हालत गंभीर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

जौनपुर यूपी के जौनपुर में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जौनपुर शाहगंज मार्ग पर खानपुर के पास रविवार देर शाम एक युवक को स्थानीय दबंगों ने युवक ने गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में पहुंचाया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुड़ गई ।
दीपक सोनकर (25) बाईक से अपनी एक साथी पंकज सोनकर के साथ शादी में प्रयोग होने वाला लावा लेने के लिए गया था। खानपुर मारुति एजेंसी के बगल वह लावा लेकर जैसे ही बाइक पर अपने साथी के साथ बैठा इस दौरान पैदल ही एक हमलावर पहुंचा और पैर में एक गोली मार दी । जिससे दीपक लड़खड़ा कर गिर गया और वहां बचाव के लिए चिल्लाने लगा। एक गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गया। घायल दीपक के दाहिने पैर के पंजे में गोली लगी है । बाइक से गिरने के बाद पंकज सोनकर (22)भी घायल हो गया। सूचना पर लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये जहां उपचार होने पर डॉक्टर ने घायल की हालत खतरे से बाहर है । गोली चलने की सूचना पर सीओ सदर देवेश कुमार सिंह थानाध्यक्ष अमरेंद्र पांडेय मय फोर्स साथ पर पहुंच गए और मामले की छानबीन में जुट गए।पीड़ित ने बताया कि उसके घर में शादी थी वह बाजार लावा लेने जा रहा था की इस बीच उसकी गाड़ी बंद हो गई तभी वहां पहुंचे लोग उसे मरने पीटने लगे गोली से फायरिंग किया है जो कि उसके पैर में लगी है। परिजनों का कहना है कि उनके घर शादी पड़ी हुई थी औरतें गाना बजाना के साथ लावा लेने जा रही थी की वापसी के दौरान बिना किसी बात के उन लोगों ने हमारे भाइयों को मारा पीटा है यह लोग आ रहे थे इस बीच गाड़ी का तेल खत्म हो गया यह लोग गाड़ी खींच कर ला रहे थे कि वहां पहले से बैठे लोगों ने हमारा भाइयों पर हमला कर दिया हवाई फायरिंग किया है एक गोली मेरे भतीजे के पैर में लगी है और एक भतीजे को मारपीट कर घायल कर दिया पुलिस मौके पर पहुंची थी कार्रवाई कर रही है। हम लोग उनसे कोई पुरानी रंजिश भी नहीं थी।इस मामले में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी सदर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि आज शाम को मारपीट की सूचना मिली थी।सूचना पर पुलिस पहुंची थी ।दोनों पक्षों में पहले से जमीनी विवाद चल रहा था गोली चलने की सूचना मिली है एक युवक को पैर में गोली लगी है जबकि एक को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल किया गया है।दोनों का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत सामान्य है। तहरीर मिलते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *