आरपीएफ कैंट रेलवे स्टेशन ने पश्चिम बंगाल से आये पांच नाबालिक बच्चों को एएचटीयू को सौपकर किया सराहनीय कार्य* 

*आरपीएफ कैंट रेलवे स्टेशन ने पश्चिम बंगाल से आये पांच नाबालिक बच्चों को एएचटीयू को सौपकर किया सराहनीय कार्य*

 

🖍️अयोध्या।पश्चिम बंगाल से बस द्वारा पांच नाबालिक बच्चों को दूसरे जगह काम करने ले जाने वाले लोग सफल होते कि इससे पहले ही इन नाबालिग बच्चों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए चुपचाप बस से उतार लिया और वे सभी सीधे कैंट रेलवे स्टेशन पहुंच गए।इस दौरान जब कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की सुरक्षाकर्मी गस्त कर रहे थे तो वहां पर ये सभी पांचो नाबालिग बच्चे संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए तो इन बच्चों से पूछताछ में पता लगा कि इन्हें पश्चिम बंगाल से कुछ लोगों द्वारा बस के माध्यम से काम करने के लिए दूसरी जगह ले जाया जा रहा था।बस में बैठे सभी व्यक्ति जब संदिग्ध रूप से दिखाई दिए तब ये सभी पांचो बच्चे बस से उतरने मे समझदारी समझी।इस संबंध में *प्रभारी निरीक्षक कैंट रेलवे स्टेशन हरीश शाही* ने बताया कि कैंट रेलवे स्टेशन परिसर में चेकिंग के दौरान आरपीएफ कर्मियों को संदिग्धावस्था में इधर उधर घूमते 05 नाबालिग बच्चे दिखाई दिये।सभी बच्चों को सहायक उप निरीक्षक बिजेंद्र कुमार राय अयोध्या कैंट आरपीएफ सुरक्षा कर्मियों के साथ रेस्क्यू कर आरपीएफ कार्यालय बैठाया।उन्होंने एएचटीयू थाना अयोध्या प्रभारी निरीक्षक गौरी शंकर पाल, चाइल्ड लाइन 1098 पल्लवी दीक्षित अयोध्या व अपराजिता सामाजिक समिति अयोध्या कविता मिश्रा को सूचित कर पांचो बच्चो से पूछ- ताछ किया गया तो सभी बच्चो द्वारा बताया गया कि वे सभी पश्चिम बंगाल के एक ही गाँव के रहने वाले है और उन्हें काम करने के लिए बाहर ले जाया जा रहा था।वे लोग बस से अयोध्या पहुचे थे।उन लोगो को बस पर बैठे सभी लोग संदिग्थ दिये।जब बस एक जगह रुकी तो हम सभी डर के बस से उतर कर अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पहुच गये।सभी बच्चो ने अपना नाम पता रोहन खड़िया पुत्र राजीव खड़िया उम्र-16 वर्ष निवासी- ग्राम सुभासनी थाना- हंसिमारा जिला-अलीपुरद्वार पश्चिम बंगाल,अनमोल खालको पुत्र विजय खालको उम्र-16 -ग्राम सुभासनी थाना- हंसिमारा जिला-अलीपुरद्वार पश्चिम बंगाल,प्रीतेश उराव पुत्र भगवान दास उम्र-15 वर्ष – ग्राम सुभासनी थाना- हंसिमारा जिला-अलीपुरद्वार पश्चिम बंगाल,सागर टप्पो पुत्र चंचल टप्पो उम्र-16 वर्ष – ग्राम सुभासनी थाना- हंसिमारा जिला-अलीपुरद्वार पश्चिम बंगाल,व अरमान उराव पुत्र मंजन उराव उम्र-17 वर्ष – ग्राम सुभासनी थाना- हंसिमारा जिला-अलीपुरद्वार बताया।बताया जिन्हें मेडिकल परीक्षण कराकर चाइल्ड हेल्पलाइन अयोध्या स्टाफ व एएचटीयू को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *