ग्रेटर नोएडा में फिर एक कार गिरी खुले नाले में, दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नहीं हो पा रहे कोई कड़े इंतजाम

ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय
ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में रविवार रात खुले नाले में कार गिरने का मामला सामने आया। हादसा सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल के पास हुआ। पहले किए गए सुरक्षा दावों के बावजूद सर्विस रोड पर नाला खुला होने से यह दुर्घटना हुई।
घटना बिसरख के गैलेक्सी गोलचक्कर से हनुमान मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर हुई। ट्रक से कार निकालने का प्रयास विफल रहने के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने करीब आधे घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। चालक को मामूली चोटें आई हैं और अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इलाके में स्ट्रीट लाइट और बैरिकेडिंग की कमी है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। घटना के बाद प्रशासन से त्वरित और स्थायी सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *