धार सेवाओं को दी जाय प्राथमिकता : हरे कृष्ण यादव
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।आधार नामांकन तथा संशोधन के कार्य को गति देने के लिए अधीक्षक डाकघर अयोध्या मंडल, हरे कृष्ण यादव ने अपने कार्यालय में अपने मातहतों के साथ बैठक किया । बैठक के दौरान आधार सेवा वाले डाकघरों को निर्देशित किया कि आधार नामाकन तथा संशोधन के लिए प्रतिदिन ग्राहकों को सेवाएं दी जाए । साथ ही बताया कि दूर दराज गांवों में आधार कैम्प के माध्यम से नामाकन व संशोधन का कार्य किया जा रहा है, कैम्प के लिए मण्डल कार्यालय में आवेदन करने पर उनके प्रार्थना पत्र पर विचार कर कैम्प लगाया जा रहा है । इस दौरान मुख्य विपणन अधिकारी सत्येन्द्र प्रताप सिंह ने आधार संशोधन के दरों के बारे में बताया कि नया आधार बनवाने पर निशुल्क सुविधा तथा निवास, नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर संशोधन पर 75 रुपये फीस है और बायोमेट्रिक करवाने पर 125 रुपये फीस है । साथ ही बताया कि अयोध्या जनपद में अयोध्या सिटी (चौक, कनक मार्केट) अयोध्या कैन्ट रेलवे स्टेशन, अयोध्या धाम, सोहावल, मोतीनगर, रूदौली, मीरमऊ, गोसाईगंज, कुचेरा, कुमारगंज, मवई, मया, मिल्कीपुर, पटरंगा, चौरेबाजार, दर्शन नगर, हरिंगटनगंज उपडाकघर के साथ साथ अयोध्या प्रधान डाकघर में 3 काउंटर पर प्रतिदिन 9 बजे से सांय 5 बजे तक आधार किया जा रहा है । इसके अतिरिक्त अम्बेडकरनगर में बसखारी, देवरिया, दुल्हूपुर, हंसवर, इल्तिफातगंज, जाफरगंज, जँहागीरगंज, जलालपुर, किछौछा, सिकन्दरपुर, टाण्डा उपडाकघर सहित अकबरपुर प्रधान डाकघर में सेवाएं सुबह 9 बजे से दी जा रही है ।

