माँ एक सवाल है

माँ एक सवाल है

 

श्रेया जोशी

बैसानी, उत्तराखंड

 

माँ मेरा तुझसे एक सवाल है,

सच बताना तेरा कैसा हाल है?

शाम होने को है, मुझे भूख लगी है,

पर तुझे अभी भी किसका इंतजार है,

पापा घर आ गए पर तेरे चेहरे पर मुस्कान नहीं,

डर लगता है तेरे चेहरे पर देखकर निशान कई,

सबके घर में खुशिया हैं, मगर हमारा ये हाल है,

माँ सच बताना कि तेरा कैसा हाल है?

छोटी सी बहना मेरी, क्यों रोती है बंद कमरे में?

भाई रात भर सोया नहीं, क्यों आंखें उसकी लाल है,

लोग कहते है मुझसे, किस्मत की एक नई चाल है,

पर सच बताना मां कि तेरा कैसा हाल है?

पूछना चाहती हूँ मैं उनसे क्यों दर्द हमें यूं देते हो?

माँ बहन परिवार को भूल नशा हर वक्त करते हो?

क्या अटपटा है ये, या सही मेरा सवाल है?

सच बताना मां कि तेरा कैसा हाल है?

———————————————————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *