“अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” पर महिला सशक्तिकरण विषयक कार्यक्रम आयोजित
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। चरक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में
NSS सप्त दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत
“अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” पर महिला सशक्तिकरण विषयक कार्यक्रम आयोजित किया गया l
इस कार्यक्रम मे महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अनुराधा त्रिपाठी जी ने महिला सशक्तिकरण एवं समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया तथा इस कार्यक्रम कके उद्देश्य को उल्लेखित किया, इसी क्रम मे कार्यक्रम की समन्वयक डॉ इरम दीवा और प्रोग्राम ऑफिसर डॉ सतीश चंद्रा ने महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक सहभागिता के प्रति अपने विचारों को साझा किया।
कार्यक्रम मे छात्र और छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए तथा महिला अधिकारों एवं समानता पर आधारित *चलचित्र* *-“गुंजन सक्सेना”* दिखाई गईं, जिससे उपस्थित छात्र-छात्राओं में उत्साह एवं जागरूकता का संचार हुआ।
संस्थान के प्राचार्य डॉ अनुराधा त्रिपाठी जी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही महिलाओं को सशक्त बनाया जा सकता है तथा समाज में समान अवसर प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में संस्थान के समस्त NSS टीम के मेंबर एवं NSS के वॉलंटियर्स छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रोग्राम ऑफिसर डॉ सतीश चंद्रा के धन्यवाद ज्ञापन से किया गया।

