राम मंदिर समेत परकोटे के मंदिरों में दर्शन के लिए अलग अलग पास होगा जारी

राम मंदिर समेत परकोटे के मंदिरों में दर्शन के लिए अलग अलग पास होगा जारी

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।राम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को परकोटे के छह मंदिरों के साथ शेषावतार मंदिर, सप्त मंडपम और कुबेर टीला के दर्शन कराने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने नई व्यवस्था लगभग लगभग तैयार कर लिया है।इसके लिए विशेष सॉफ्टवेयर विकसित कराया गया है।नई व्यवस्था के तहत पास जारी करके रोज 5 हजार श्रद्धालुओं को दर्शन कराया जाएगा।यह व्यवस्था रामनवमी के बाद लागू होगी।भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि मंदिर निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और परिसर के सभी प्रमुख निर्माण भी अंतिम चरण में हैं। अब श्रद्धालुओं को पूरे परिसर का दर्शन कराने की तैयारी की जा रही है, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए सीमित संख्या में ही श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा।मिश्र ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 मार्च को अयोध्या आएंगी। इसके लिए राष्ट्रपति भवन से सहमति पत्र मिल गया है।राष्ट्रपति रामलला के दर्शन करने के साथ मंदिर के दूसरे तल पर श्रीराम यंत्र स्थापना के पूजन में शामिल होंगी।इसके बाद वे परकोटे के मंदिरों, सप्त मंडपम,शेषावतार मंदिर और कुबेर टीला में भी दर्शन करेंगी। भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 मार्च को अयोध्या आएंगी।इसके लिए राष्ट्रपति भवन से सहमति पत्र मिल गया है।राष्ट्रपति रामलला के दर्शन करने के साथ मंदिर के दूसरे तल पर श्रीराम यंत्र स्थापना के पूजन में शामिल होंगी।इसके बाद वे परकोटे के मंदिरों, सप्त मंडपम, शेषावतार मंदिर और कुबेर टीला में भी दर्शन करेंगी।राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए राम मंदिर की बाहरी सुरक्षा दीवार का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। ट्रस्ट के अनुसार उत्तर दिशा में करीब 100 मीटर लंबाई में आधुनिक उपकरणों से लैस सुरक्षा दीवार का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है।निर्माण एजेंसी इंजीनियरिंग इंडिया लिमिटेड को यह कार्य कार्यक्रम से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *