शारीरिक शोषण में कैंट पुलिस ने किया प्रेमी को गिरफ्तार
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।कैंट थाना पुलिस ने एक युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण के मामले में उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।तारुन थाना क्षेत्र निवासी युवती का आरोप है कि उसका कैंट थाना क्षेत्र के मझवा गद्दोपुर में रहने वाले मूल रूप से गोंडा जनपद के करनैलगंज निवासी युवक सूरज से प्रेम प्रसंग हुआ था।जब बात शादी की आई तो सूरज ने विवाह करने से इंकार कर दिया।परिवार ने उसका अन्यत्र विवाह कर दिया तो इससे नाराज प्रेमी सूरज ने पति के मोबाइल पर उसकी आपत्तिजनक फोटो भेजनी शुरू कर दी और अपने रिश्ते की बात बता दी।जिसके कारण पति ने उसको घर से निकाल दिया।फिर सूरज के पास आई और शादी को कहा तो उसने झांसा देकर अपने आवास लेपर कई बार शारीरिक संबंध बनाया।और फिर मारापीटा ततः शादी से इंकार कर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा।इस संबंध मे प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, मारपीट, गाली-गलौच और धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी का मेडिकल परीक्षण और डीएनए नमूना एकत्र करवा चालान किया गया
है।

