जनऊपुर में परशुराम जयंती की तैयारियां तेज,बैठक में बनी रूपरेखा

जनऊपुर में परशुराम जयंती की तैयारियां तेज,बैठक में बनी रूपरेखा

 

गड़वार (बलिया)

क्षेत्र के जनऊपुर गांव स्थित हनुमत मंदिर परिसर में मंगलवार को परशुराम युवा मंच के तत्वाधान में बैठक का आयोजन किया गया,जिसमें आगामी 19 अप्रैल को परशुराम जयंती के अवसर पर होने वाले भव्य कार्यक्रम को लेकर तैयारियों के बारे में रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न ज़िम्मेदारियां सौंपी गई। इस अवसर पर तय किया गया कि जन्मोत्सव कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं समाज के प्रबुद्धजनों का संबोधन होगा। परशुराम युवा मंच के अध्यक्ष सक्षम पाण्डेय ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन सत्य,धर्म और न्याय के प्रति समर्पण का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और संस्कारों का प्रसार होता है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *