संविधान की जानकारी होने पर ही हमें पता चलेगा अपना पूरा अधिकार – कन्हैया लाल
(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।संविधान के ज्ञाता होने पर ही सभी अधिकारों की जानकारी की जा सकती है।अपने अधिकारों के ज्ञानी नागरिक सशक्त समाज का निर्माण कर सकता है।हमारे मौलिक अधिकारों को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान में निहित कर दिया है।जिसे हमे पढना चाहिए। उक्त विचार समाजसेवी एवं सेवानिवृत शिक्षक कन्हैयालाल ने डॉ भीमराव अंबेडकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय सीहीपुर में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में पुरस्कार वितरण के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति करके अतिथियों का मन मोह लिया।थाना क्षेत्र हैदरगंज के सीहीपुर उसरा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रात्रि में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर विद्यालय मे सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के उप प्रबंधक भीम प्रकाश व संचालन रमेश कुमार ने किया वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश गीत, लोकगीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक, सामाजिक नाटक आदि की प्रस्तुति लक्ष्मी, पिंकी, रिकांसी, आफरीन बानो, मधु आदि छात्र-छात्राओं ने किया।वही विद्यालय में पहुंचे हुए अतिथियों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता सियाराम सर्राफ, सपा के प्रेम नारायण यादव, बसपा के डॉक्टर विश्वनाथ निषाद, उपेंद्र दुबे उर्फ झिंगूरी, श्रीनाथ निषाद, सुनील भारती, शिवपूजन, बाबूराम, गुरु राम भारती, श्यामलाल आदि ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किया । विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं श्यामलाल, नेपाल राणा, रमा शंकर, गौतम कुमार, अर्चना देवी, नीतू, अर्चना यादव, रीना, सरोज कुमारी आदि ने अतिथियों को फूल मालाओं और बैज लगाकर सम्मानित किया । इस दौरान विद्यालय परिसर में स्थापित भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर अतिथियों ने पुष्प अर्पित किया किया।

