सीबीएसई 10 वीं परीक्षा मे एसडी मेमोरियल प्रीवियस स्कूल, जाना बाजार शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर जिले मे लहराया परचम
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।मॉडर्न ग्रुप ऑफ एजुकेशन, जाना बाजार के अंतर्गत संचालित एसडी मेमोरियल प्रीवियस स्कूल ने इस वर्ष सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100% परिणाम हासिल कर जिले मे शिक्षा के क्षेत्र मे परचम लहराया।इस विद्यालय के लगभग 60% विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।परीक्षा परिणाम में जिज्ञासा सिंह (ग्राम कोर राघोपुर) ने 93.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।वहीं दिव्यांशु पांडे ने 88.6% अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।रिजल्ट घोषित होने के उपरांत विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सफल विद्यार्थियों एवं उनके संबंधित विभागों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कौशल किशोर सिन्हा, निर्देशक रमेश चंद्र श्रीवास्तव, उप निदेशक आशीष श्रीवास्तव सहित शिक्षकगण—गुडडू भारती, अनुप, अनूप कुमार, रितेश शुक्ला आदि उपस्थित रहे।विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग को इस सफलता का आधार बता
या।

