बीएसए द्वारा किये गये विद्यालयों के निरीक्षण मे मिली खामियां,संबंधित शिक्षकों से मांगे स्पष्टीकरण

बीएसए द्वारा किये गये विद्यालयों के निरीक्षण मे मिली खामियां,संबंधित शिक्षकों से मांगे स्पष्टीकरण

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।गुरुवार को शिक्षा व्यवस्था तथा एमडीएम की जमीनी हकीकत जानने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लाल चंद्र ने शुक्रवार को कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया इस दौरान कुछ विद्यालय पर वह शिक्षक बनकर बच्चों से प्रश्न भी पूछे इस दौरान पूछे गए उनके प्रश्नों का सही जवाब देने वाले बच्चों को उन्होंने प्रशंसा किया। गुरुवार को बीएसए लाल चंद्र ने कम्पोजिट विद्यालय तिन्दौली, अमानीगंज विद्यालय का प्रातः 10.10 बजे निरीक्षण किया।विद्यालय में 136 नामांकन के सापेक्ष कुल 36 बच्चे उपस्थित पाये गये।इस मौके पर विद्यालय में एम०डी०एम० के अन्तर्गत भोजन व्यवस्था में तहरी बन रहा था।विद्यालय में इं०प्र०अ० सहित 06 स०अ० एवं 02 शिक्षामित्र कार्यरत है।पूछने पर पता चला कि नमिता पाण्डेय बाल्य देखभाल अवकाश पर थी, शेष स्टाफ उपस्थित था।निरीक्षण के समय इं०प्र०अ० दीनानाथ शुक्ल कक्षा के बाहर बैठकर राघवेन्द्र तिवारी, स०अ० से बात करते पाये गये, जबकि बच्चे कक्षा में बैठे थे। विद्यालय में शौचालय अक्रियाशील व गन्दा पाया गया। विद्यालय में हैण्डवाशिंग यूनिट अक्रियाशील पायी गयी। विद्यालय की रंगाई-पुताई अद्यावधि नहीं करायी गयी है। विद्यालय के प्राथमिक स्तर में स्थापित 03 स्मार्ट क्लास में से मात्र एक स्मार्टक्लास संचालित पाया गया।कम्पोजिट ग्राण्ट के उपभोग की संतोषजनक जानकारी इं०प्र०अ० नहीं दे पाये।विद्यालय में समय-सारणी व शिक्षकों का कार्य विभाजन विद्यालय के प्र०अ० के स्तर से नहीं किया गया है। विद्यालय में नामांकन के सापेक्ष छात्रों की उपस्थिति अतिन्यून पायी गयी।निरीक्षण के दौरान की गयी समीक्षा में पाया गया कि विद्यालय इं०प्र०अ० व अन्य स्टाफ द्वारा नवीन नामांकन एवं छात्रों की उपस्थिति हेतु कोई सार्थक प्रयास नहीं किया जा रहा है।निरीक्षण के समय विद्यालय में पायी गयी अनियमितताओं / कमियों का सुधार/निराकरण कराये जाने हेतु संबंधित प्र०अ०/ इं०प्र०अ० को निर्देशित किया जाता है,साथ ही विद्यालय के इं०प्र०अ० को निर्देशित किया गया कि शिक्षण अवधि में अन्य शिक्षक के साथ बैठकर बात कर अपने दायित्वों के सम्यक निर्वहन करने में असफल होने एवं विद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं के संबंध में एक सप्ताह के अन्दर साक्ष्यमय स्पष्टीकरण उपलब्ध कराये।संबंधित शिक्षक द्वारा समयान्तर्गत स्पष्टीकरण उपलब्ध न कराने अथवा समुचित साक्ष्यमय स्पष्टीकरण न होने पर संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही कर दी जायेगी।उन्होंने प्राथमिक विद्यालय कटघरा, अमानीगंज विद्यालय का शुक्रवार को प्रातः 10.40 बजे निरीक्षण किया गया। विद्यालय में 30 नामांकन के सापेक्ष कुल 10 बच्चे उपस्थित पाये गये, किन्तु आर०टी०ई० मानकानुसार विद्यालय में नामांकन अतिन्यून पाया गया, इसमें न्यूनतम 50 नवीन नामांकन कराये जाने के निर्देश दिये गये। विद्यालय में शौचालय एवं हैण्डवाशिंग यूनिट अक्रियाशील व गन्दी पायी गयी। विद्यालय की रंगाई-पुताई अद्यावधि नहीं करायी गयी है। विद्यालय में समय-सारणी व शिक्षकों का कार्य विभाजन विद्यालय के प्र०अ० के स्तर से नहीं किया गया है। विद्यालय में 05 स्टाफ के तैनात होने के बावजूद 03 कक्षाओं में ही बच्चों को बैठाया गया था। निरीक्षण के दौरान की गयी समीक्षा में पाया गया कि विद्यालय इं०प्र०अ० व अन्य स्टाफ द्वारा नवीन नामांकन एवं छात्रों की उपस्थिति हेतु कोई सार्थक प्रयास नहीं किया जा रहा है। विद्यालय में इं०प्र०अ० सहित 02 स०अ० व 03 शिक्षामित्र तैनात है, इसमें से आशा देवी शिक्षामित्र उपस्थित पंजिका में हस्ताक्षर अंकित कर शिक्षण अवधि में बिना किसी सूचना/अनुमति के विद्यालय से अनुपस्थित पायी गयी।सम्बन्धित शिक्षामित्र का शिक्षण अवधि में बिना किसी सूचना/अनुमति के अपने विद्यालय से अनुपस्थित पाया जाना, उनकी अनुशासनहीनता, उच्चाधिकारियों के आदेशों / निर्देशों की अवहेलना तथा सौपें गये कार्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में की गयी घोर लापरवाही के दृष्टिगत उनका उक्तवत अनुपस्थित दिवस (01दिवस) का मानदेय अवरुद्ध करते हुए संबंधित को निर्देशित किया जाता है कि बिना सूचना/अनुमति के अनुपस्थित रहने के संबंध में एक सप्ताह के अन्दर साक्ष्यमय स्पष्टीकरण उपलब्ध कराये तथा यह भी सुनिश्चित करें कि भविष्य में उनके द्वारा विद्यालय में निर्धारित समयावधि में उपस्थित होकर अपने दायित्यों का निर्वहन किया जाय।निरीक्षण के समय विद्यालय में पायी गयी अनियमितताओं/कमियों का सुधार/निराकरण कराये जाने हेतु संबंधित प्र०अ० / इं०प्र०अ० को निर्देशित किया जाता है, साथ ही यह भी निर्देशित किया जाता है कि विद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं के संबंध में एक सप्ताह के अन्दर साक्ष्यमय स्पष्टीकरण उपलब्ध कराये। संबंधित शिक्षक द्वारा समयान्तर्गत स्पष्टीकरण उपलब्ध न कराने अथवा समुचित साक्ष्यमय स्पष्टीकरण न होने पर संबंधित के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही कर दी जायेगी, जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित शिक्षक का होगा।
उच्च प्राथमिक विद्यालय कटघरा, अमानीगंज विद्यालय का शुक्रवार को प्रातः 11.10 बजे निरीक्षण किया। विद्यालय में 27 नामांकन के सापेक्ष कुल 10 बच्चे उपस्थित पाये गये।विद्यालय में एम०डी०एम० के अन्तर्गत भोजन व्यवस्था में तहरी बना था। विद्यालय में 02 स०अ० (इंचार्ज सहित) तैनात है निरीक्षण के समय दोनों लोग शिक्षण कार्य करते हुए पाये गये। विद्यालय का शौचालय गन्दा भी पाया गया। जिस पर कार्य करवा कार्यवाही करने की बात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचंद द्वारा कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *