आज जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के समक्ष जनसुनवाई के दौरान अमन सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह, निवासी चंदवक, द्वारा प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया।

आज जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के समक्ष जनसुनवाई के दौरान अमन सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह, निवासी चंदवक, द्वारा प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया।
प्रार्थना पत्र के माध्यम से उन्होंने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि दिनांक 16 अप्रैल 2026 की रात्रि लगभग 10:00 बजे उनके पिताजी की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन तत्काल उन्हें उपचार हेतु सीएचसी डोभी, चंदवक ले गए, जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस आकस्मिक घटना से परिवार में शोक एवं पीड़ा का वातावरण व्याप्त है।
अमन सिंह द्वारा अपने पिता की मृत्यु को संदिग्ध बताते हुए पोस्टमार्टम कराए जाने का अनुरोध किया गया, जिससे मृत्यु के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सके जिसपर पोस्टमार्टम करा दिया गया है
जिलाधिकारी ने शोक संतप्त परिवार, विशेषकर मृतक की पत्नी एवं बच्चों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें इस कठिन समय में हर संभव प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रकरण की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
साथ ही, नायब तहसीलदार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है, जो परिवार की इच्छा के अनुरूप मृतक का अंतिम संस्कार वाराणसी में पूर्ण सम्मान एवं गरिमा के साथ संपन्न कराए जाने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगी।
उन्होंने कहा कि प्रशासन इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

———

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *