Dr Ashish Singh Veterinary physician & surgeon (BHOLA PET’S HOSPITAL) Para Lucknow ने भेंटवार्ता में बताया कि Management of Dogs and Cat in Summer Season
गर्मी के मौसम में कुत्तों और बिल्लियों में लू (Heat stroke) एवं निर्जलीकरण (Dehydration) का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण उपाय किये जाने चाहिए:
कुत्ते और बिल्ली को हर समय ठंडा और ताजा पानी उपलब्ध कराएं।
पशु चिकित्सक की सलाह पर पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स मिला सकते हैं।
कुत्तों और बिल्लियों को हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन दें।
तरल भोजन की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए।
कुत्ते और बिल्लियों को घर के अन्दर, छायादार और हवादार कमरे में रखें।
बाहर धूप में कभी न बांधें।
बंद गाड़ी में कुत्तों और बिल्लियों को बिल्कुल न छोड़ें।
कुत्तों को सुबह जल्दी या देर शाम को टहलाएं, जब धूप व गर्मी कम हो।
लंबे बालों वाले कुत्तों और बिल्लियों के बाल ट्रिम करवाएं।
कोई समस्या दिखने पर अपने नजदीकी पशु चिकित्सक से तुरंत सम्पर्क करें।
डाक्टर आशीष सिंह (भोला पेट्स हॉस्पिटल पारा लखनऊ) ने कहा कि हीट स्ट्रोक में सजगता:
कुत्तों / बिल्लियों में हीट स्ट्रोक एक आपातकालीन स्थिति है। जिसमें तुरंत शरीर का तापमान कम करना और पशु चिकित्सक के पास जाना जरूरी है। ऐसी स्थिति में जानवर को तुरंत छायादार / ठंडी जगह पर ले जाएं, पंखे के नीचे रखें, और शरीर पर सामान्य पानी डालें। बर्फ या बहुत ठंडे पानी का उपयोग न करें।

