अखिल भारतीय राज्य सरकार पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर आक्रोशित पेंशनर्स 29 सितम्बर को केन्द्र सरकार के बिरोध मे देश भर में करेगे प्रदर्शन
देश की उपासना ब्यूरो
जौनपुर 8 सितम्बर, सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जनपद शाखा की बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स कार्यालय मे जनपद अध्यक्ष सी बी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। वैठक मे केंद्र सरकार के गठित आठवे बेतन आयोग के संकल्प पत्र मे पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स को सम्मिलित करने ,एवं वित्त बिधेयक 2025 को वापस किए जाने की मांग
पर केन्द्र सरकार की उपेक्षा से नाराज पेंशनर्स अखिल भारतीय राज्य सरकार पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर देश के अन्य राज्य पेंशनर्स के साथ प्रदेश मे दिनाकं- 29सितम्बर के आहूत बिरोध प्रदर्शन को जनपद मे सफल बनाए जाने की रणनीति तय की गयी।
अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन मे पेंशनर्स को अवगत कराया की जिलाधिकारी महोदय प्रत्येक माह के चौथे शनिवार को मध्याह्न बारह बजे से एक बजे तक समस्त विभाग के कार्यालयाध्यक्ष की बैठक संगठन पदाधिकारियो के साथ पेंशनर्स समस्याओ के सन्दर्भ मे करेगे,किसी पेंशनर्स साथी को कोई कठिनाई हो तो किसी भी कार्य दिवस मे संगठन कार्यालय मे मध्याह्न बारह बजे से उपस्थित होकर दे सकते है,जिससे उसका निस्तारण कराया जा सके। इस पर सभी पेंशनर्स जिलाधिकारी महोदय को आभार सहित धन्यवाद दिया।
आगे अध्यक्ष सी बी सिंह ने अवगत कराया कि सरकार पेंशनर्स मे भेद पैदा करने की निति पर चल रही है,जिसके कारण एक जनवरी2026के पूर्व सेवानिवृत्त पुराने पेंशनर्स को आठवे वेतन आयोग के लाभ से बंचित कर पेन्शन पुनरीक्षण एवं महगाई राहत से वाहर करना चाहती है। प्रदेश संगठन से अब तक एक लाख पेंशनर्स की हस्ताक्षर याचिका माननीय प्रधान मन्त्री जी को भेजी गई है ,लेकिन अभी तक आठवे वेतन आयोग के संकल्प पत्र मे पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स को सम्मिलित नही किया है,जो आठवे बेतन आयोग के लाभ से पुराने पेंशनर्स को वाहर करने की केन्द्र सरकार के निति का द्योतक है। केन्द्र सरकार जबतक पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स को वेतन आयोग के संकल्प पत्र मे सम्मिलित नही करती तब तक संघर्ष के संकल्प के साथ हम सबको संघर्ष शील रहकर पेंशनर्स हित की रक्षा करनी है।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्तओ ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार से संगठन के दस सूत्रीय मांग को शीघ्र पूरी करने की मांग करते हुए आयोजित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए तन मन थन से सहयोग के साथ एकजुट होकर कार्यक्रम मे बडी संख्या भाग लेने की अपील किया।सरकार पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक को पूर्व मे मिलने वाली रेल किराए की छूट को बहाल करने,पेंशन राशिकरण की वसूली पन्द्रह वर्ष के स्थान पर दस वर्ष किए जाने ,पेंशन को आयकर से मुक्त करने,पेंशनर्स की पैसठ स्तर पचहत्तर वर्ष की उम्र परी होने पर क्रमशःपाँच ,दस,पन्द्रह प्रतिशत की पेंशन वृध्दि किए जाने सहित सभी दस सूत्रीय मांग को शीध्र पूर्ण करे।बैठक को मुख्य रूप से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पुर्व अध्यक्ष/संरक्षक राकेशकुमार श्रीवास्तव, वी वी सिंह, इ0प्रमोद कुमार सिंह, कान्ती सिंह, विमला गुप्ता,आशा देवी,कंचन सिंह, कृष्ण कुमार त्रिपाठी,चन्द्र शेखर सिंह, सूबेदार यादव, रमेश चंद्र, राजपति विश्र्वकर्मा,.रामप्रताप यादव, नन्दलाल सरोज, नरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, मिठाई लाल, गोरखनाथ माली,राजेश श्रीवास्तव, वदरे आलम,राम अवध यादव, जियारामयदव, दसरथ राम,मुकुन्दलाल लाल उपाध्याय, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, लाल चन्द्र यादव, अजय कुमार सिंह, पलकधारी,ॠषिकेश त्रिपाठी ,रामकेश यादव, आदि ने सम्बोधित किया।वैठक मे वडी संख्या मे पेंशनर्स उपस्थित रहे। बैठक के अन्त मे स्व0 पुद्नराम यादव सेवानिवृत्त ए डी ओं(आई यस बी)के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शान्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए बैठक समाप्त की गई। वैठक कार्यक्रम का संचालन जिलामन्त्री कृपाशंकर उपाध्याय ने किया।

