गौशाला का किया निरीक्षण, दिया निर्देश

गौशाला का किया निरीक्षण, दिया निर्देश
जौनपुर।   सिरकोनी विकास खण्ड के ग्राम पंचायत अमदहा गांव में स्थित गौशाला का बीडीओं सिरकोनी ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ विकास सिंह ने गौशाला में रहने वाले पशुओं को बारे में जानकारी ली। उन्होंने गौशाला के पशुओं को दिये जाने वाले भूसा, पशुआहार, नेपियर घास का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पशुओं को खिलाने वाला सभी सामग्री पर्याप्त मात्रा में पायी गई। उन्होंने पशुओं को शुद्ध पेय जल की व्यवस्था ठीक रखने के लिए निर्देशित किया साथ ही पशुओं के रहने वाले जगह पर कोई जल जमाव न हो, की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने गौशाला में निर्माणाधीन अतिरिक्त पशु शेड का कार्य अति शीघ्र पूरा कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान पशु डॉ धर्मेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान दुर्गा प्रसाद यादव, सचिव सरिता मौर्या, संतोष यादव, विनोद यादव, धर्मेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *