अज्ञात महिला वन स्टॉप सेंटर में सुरक्षित: परिजनों की तलाश में जुटी मोतीगंज पुलिस
:-जाच अधिकारी ने कहा पहचान में करें मदद
अलावल देवरिया (गोण्डा) 2 सितम्बर। विगत रात में पीआरवी-5644 थाना मोतीगंज गोंडा के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम छेदाजोत दुर्जनपुर माफी में एक मंदबुद्धि महिला अकेले मौजूद है जिसके नाम-पते के बारे में कोई जानकारी नहीं है। सूचना पर जांच हेतु उपनिरीक्षक राकेश कुमार गुप्ता हमराह कांस्टेबल सूरज सिंह, महिला कांस्टेबल नीतू को तत्काल मौके पर भेजा गया तो एक महिला ग्राम दुर्जनपुर में सड़क के किनारे दुकान पर पड़े तख्त पर लेटी थी। महिला कांस्टेबल नीतू की मदद से महिला से नाम-पता पूछा गया तो वह अपना नाम-पता बताने में असमर्थ थी तथा प्रथम दृष्टया मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रही थी। महिला के नाम-पते व पारिवारिक जन के सम्बन्ध में जानकारी करने का काफी प्रयास किया गया लेकिन कोई लाभप्रद जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। तत्पश्चात महिला को महिला कांस्टेबल नीतू की मदद से थाना लाया गया व थाना के महिला हेल्प डेस्क में ससम्मान महिला कांस्टेबल वर्षा सिंह के संरक्षण में बैठाया गया। यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मोतीगंज ने बताया खाने-पीने के बारे में पूछने पर उसने कुछ भी लेने से मना कर दिया। बाद में महिला को महिला कांस्टेबल नीतू के साथ वन स्टॉप सेंटर जनपद गोंडा रवाना किया गया, जहां वह संरक्षित है। उक्त महिला के नाम-पते एवं परिवार के बारे में जानकारी करने हेतु प्रयास किया जा रहा है। यदि उक्त महिला के संबंध में किसी को कोई जानकारी हो तो कृपया नीचे दिए जाने पर सूचना देवे।

