अधिवक्ता एस सी श्रीवास्तव की हत्या पर कायस्थ समाज ने निकाला कैडिल मार्च

अधिवक्ता एस सी श्रीवास्तव की हत्या पर कायस्थ समाज ने निकाला कैडिल मार्च

आश्रितों को एक करोड़ के मुआवजे, सरकारी नौकरी की मांग

प्रयागराज। शहर के सलोरी निवासी अधिवक्ता एस सी श्रीवास्तव के चर्चित हत्या कांड को लेकर आज़ कायस्थ समाज के लोगो ने कैडिल मार्च निकाला। जिला पंचायत भवन के सामने से कचेहरी तक निकले कैडिल मार्च का समापन जिला कचेहरी में किया गया। जिलाधिकारी के नाम सम्बोधित ज्ञापन मेंमृतक अधिवक्ता एस सी श्रीवास्तव के आश्रितों को एक करोड़ की सरकारी मदद, बेटियों को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई।

इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता टी पी सिंह, कुमार नारायण, शौर्य दीप सचिन श्रीवास्तव, कल्पना श्रीवास्तव, प्रवीण चंद्र श्रीवास्तव धुंन्नू भैया, अजय श्रीवास्तव, सुशील सिन्हा, निशीथ वर्मा, भूपेंद्र श्रीवास्तव, रंग जी श्रीवास्तव आदि सहित सैकड़ों कायस्थ समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *