अराजकता पर दर्ज हुआ मुकदमा तिकोनिया पार्क में यूट्यूब क्रिएटर प्रदर्शन से जुड़ा मामला

अराजकता पर दर्ज हुआ मुकदमा

तिकोनिया पार्क में यूट्यूब क्रिएटर प्रदर्शन से जुड़ा मामला

 

सुल्तानपुर। शुक्रवार को यूट्यूब क्रिएटर संजय यदुवंशी के द्वारा अपने समर्थकों द्वारा तिकोनिया पार्क में किए गए प्रदर्शन के मामले में हुई तोड़फोड़ सहित अन्य आरोपों में पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज किए है साथ ही यूट्यूबर की मां की तहरीर पर भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दे कि बीते दिन नगर कोतवाली में दर्ज जानलेवा हमले के दर्ज मुकदमे में दबिश देने गई धम्मौर पुलिस से शुरू हुए विवाद ने शुक्रवार को उग्र रूप ले लिया। हजारों समर्थकों के साथ तिकोनिया पार्क पहुंचे यूट्यूबर संजय यदुवंशी ने जमकर हंगामा काटा। देर शाम नगर पालिका के लिपिक सुशील कुमार श्रीवास्तव द्वारा तिकोनिया पार्क में संजय यदुवंशी व उसके 200 समर्थको द्वारा तिकोनिया पार्क की बाउंड्रीवॉल, स्वामी विवेकानंद पार्क में लगी स्टील पाइप से बनी बाउंड्री, गेट व जाली क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर में दी।आरोप है कि करीब ढाई लाख रुपए की सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दूसरी तहरीर नगर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस लाइन करौंदिया निवासी सुभाष सोनकर ने दी। जिसने उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार को संजय पुत्र सियाराम यादव निवासी अहिरन का पुरवा उघड़पुर थाना धम्मौर द्वारा तिकोनिया पार्क में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान संजय के साथ अम्बुज यादव, सादाब पठान, अनिल सहित कई लोग मौजूद रहे। इन लोगो द्वारा हम सब के आदर्श बाबा साहब भीम राव आंबेडकर के चित्र को फाड़कर उड़ाया गया, जिसे पैरो तले कुचला गया जिससे अनुसूचित जाति ध्जनजाति की भावनाएं आहत हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। तीसरा मुकदमा अभय शर्मा एडवोकेट अध्यक्ष सचिव भारत विकास परिषद उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर शाखा द्वारा लिखाया गया। जिसमे उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार को दिन में 12 बजे यूट्यूबर संजय यदुवंशी बिना प्रशाशन की अनुमति के अपने नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों सौरभ यादव होलागढ़, आकाश यादव आजमगढ़, अनुज यादव प्रतापगढ़, यशपाल यादव गोरखपुर, सूर्य प्रताप यादव कामतागंज, प्रदीप यादव मिल्कीपुर, शेषनाथ यादव वाराणसी, विजय यादव आजमगढ़, सादाब पठान पांचोंपीरन, अनिल यादव सुल्तानपुर, चन्द्रसेन यादव, राम जीत यादव धनपतगंज व अन्य 20 – 25 लोगो के साथ तिकोनिया पार्क में भीड़ इकट्ठा करके स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर चढ़कर व प्रांगड़ में तोड़फोड़ कर विवेकानंद जी जैसे महापुरुषों के अनुयायियों को ठेस पहुंचाया है। साथ ही परिसर में लगे स्वास्तिक व ओम को तोड़कर फेक दिया जिससे धार्मिक व सामाजिक भावनाएं आहत हुई। परिसर में लगी भारत रत्न राजीव गांधी की प्रतिमा पर जूता चप्पल पहनकर चढ़े, प्रदर्शन के दौरान आए हुए लोगों द्वारा बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की फोटो को फाड़कर पार्क के बाहर फेंका गया। प्रदर्शन के दौरान शहर की सड़कों जाम करने सहित अन्य आरोप भी लगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

संजय यदुवंशी की मां की तहरीर पर दर्ज हुआ चौथा मुकदमा

सुल्तानपुर। जिले के तिकोनिया पार्क के प्रदर्शन के दौरान संजय यदुवंशी की मां कौसिल्या देवी ने सीओ सिटी को तहरीर देकर आरोप लगाया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के तुराबखानी निवासी शबीब रजा पुत्र जफरुल हसन द्वारा सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम व फेसबुक आईडी से लगातार उनके पुत्र संजय यदुवंशी जो कि अवधी गायक व कलाकार है मां बहन की भद्दी भद्दी गालियां देते हुए नचनिया साले आदि शब्दों से संबोधित करते हुए सामाजिक छवि खराब करने के लिए लगातार सोशल मीडिया पर उल्टी सीधी गालियां दे रहे हैं तथा आए दिन जान से मारने की धमकी दे रहे हैं जिससे मेरा परिवार काफी डरा सहमा हुआ है। उपरोक्त विपक्षी द्वारा मानसिक व राजनीतिक दबाव बनाते हुए इसौली विधायक ताहिर खान का नाम लेकर लगातार धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *