आर.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस को ‘उद्यमी गेम चेंजर अवार्ड्स–2026’ में शिक्षा क्षेत्र उत्कृष्टता सम्मान
लखनऊ, 27 जुलाई। राजधानी लखनऊ के होटल रेनेसां में आयोजित प्रतिष्ठित ‘उद्यमी गेम चेंजर अवार्ड्स–2026 (उत्तर प्रदेश संस्करण)’ में आर.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘सर्विस सेक्टर एक्सीलेंस अवार्ड – एजुकेशन’ से सम्मानित किया गया। संस्थान की ओर से यह सम्मान सचिव श्री चित्रांशु अग्रवाल ने प्राप्त किया।
इस समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक विशिष्ट अतिथि (Guest of Honour) के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षा, उद्योग, व्यापार एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने सहभागिता की।
यह सम्मान संस्थान द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार, उद्योग-अकादमिक सहयोग, कौशल विकास तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। कम आयु में ही श्री चित्रांशु अग्रवाल ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, नवाचारपूर्ण सोच एवं शिक्षा के प्रति समर्पण के बल पर आर.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस को उत्तर प्रदेश के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में संस्थान ने शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान, नवाचार, उत्कृष्ट प्लेसमेंट तथा छात्र-केंद्रित गतिविधियों के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है।
इस अवसर पर श्री चित्रांशु अग्रवाल ने कहा कि यह सम्मान संस्थान के प्रत्येक विद्यार्थी, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, अभिभावक एवं पूर्व छात्र के सामूहिक समर्पण और अथक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आर.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक तकनीक, अनुसंधान, नवाचार एवं कौशल विकास के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर की चुनौतियों के लिए तैयार करने के अपने संकल्प को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाता रहेगा।
इस उपलब्धि पर संस्थान के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार अग्रवाल, प्रबंधन, निदेशक, डीन, विभागाध्यक्षों, समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री चित्रांशु अग्रवाल को बधाई दी। उन्होंने इसे पूरे आर.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस परिवार के लिए गर्व एवं प्रेरणा का क्षण बताते हुए कहा कि यह सम्मान संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा, गुणवत्ता और समाज के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

