उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ’विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’ वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत जनपद में, लोहार, बढई, राजमिस्त्री, नाई, ट्रेड में दस दिवसीय प्रषिक्षण हेतु आवेदन पत्र ऑनलाइन वेबसाइट www.diupmsme.upsdc.gov.in पर 07 जनवरी 2026 तक प्राप्त आवेदनों का स्कोर कार्ड के आधार पर चयन किया जाना है।

उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ’विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’ वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत जनपद में, लोहार, बढई, राजमिस्त्री, नाई, ट्रेड में दस दिवसीय प्रषिक्षण हेतु आवेदन पत्र ऑनलाइन वेबसाइट www.diupmsme.upsdc.gov.in पर 07 जनवरी 2026 तक प्राप्त आवेदनों का स्कोर कार्ड के आधार पर चयन किया जाना है। समस्त आवेदको को अवगत कराया जाता है कि अपने वास्तवित अभिलेख (शैक्षिक योग्यता, आयु प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, अनुभव प्रमाण-पत्र) के साथ कार्यालयः- उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, जौनपुर में 09 जनवरी 2026 को समय प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक जॉच/साक्षात्कार हेतु उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

———–
जौनपुर, 07 जनवरी 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-05

उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास ने अवगत कराया है कि ओ0डी0ओ0पी0 टूलकिट एवं प्रशिक्षण योजना 2025-26 के अन्तर्गत जिन सम्बन्धित लोगो ने आवेदन किया है उनका साक्षात्कार 09 जनवरी 2026 पूर्वाहन 11ः00 बजे कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, जौनपुर में प्रस्तावित है। साक्षात्कार की उक्त तिथि में आधार कार्ड/लाईसेंस/पैन कार्ड/अन्य कोई प्रमाणित पहचान पत्र के साथ ससमय स्वयं उपस्थित होने का कष्ट करे जिससे की शासन द्वारा नामित कमेटी द्वारा लाभार्थियों का चयन किया जा सके।
———

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *