एक उप निरीक्षक सहित दो पुलिसकर्मी निलंबित
अयोध्या।एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर एक उपनिरीक्षक तथा एक आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।एसएसपी डा0 गौरव ग्रोवर ने थाना कैन्ट पर तैनात उप निरीक्षक रणजीत सिंह को विवेचनात्मक कार्यवाही के प्रति लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।इसके अलावा उन्होंने थाना कोतवाली अयोध्या पर नियुक्त आरक्षी अंकित पाण्डेय को 10.06.2026 से अनवरत गैरहाजिर रहने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है,जिनके विरुद्ध विभागीय जांच आसन्न है।

