कन्या भ्रूण हत्या असुरक्षित गर्भपात एवं प्रसव के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान चलाएगी रेड क्रॉस सोसाइटी* 

कन्या भ्रूण हत्या असुरक्षित गर्भपात एवं प्रसव के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान चलाएगी रेड क्रॉस सोसाइटी*

 

 

*रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*

 

*शाहजहांपुर-* मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के प्रांगण में स्थित इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यालय में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के साथ रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा कन्या भ्रूण हत्या एवं असुरक्षित गर्भपात के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिसमें इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव एवं पूर्व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मातृनगर समीक्षक दल के चिकित्सक तथा आशा प्रशिक्षक डॉ. विजय जौहरी ने कन्या भ्रूण हत्या, अवैध गर्भपात एवं असुरक्षित प्रसव को मातृ मृत्यु के प्रमुख कारणों में शामिल बताते हुए चिंता व्यक्त की।

डॉ विजय जौहरी ने बताया कि प्रसव से पूर्व प्रसव के बाद 42 दिन के अंदर जिस महिला की मृत्यु हो जाती है उसे मातृ मृत्यु कहते है ये अप्रशिक्षित असुरक्षित गर्भपात एवं प्रसव में अधिक रक्त स्राव के कारण महिला की मृत्यु हो जाती है

उन्होंने कहा कि भ्रूण लिंग जांच एवं कन्या भ्रूण हत्या न केवल कानूनन अपराध हैं, बल्कि समाज और मानवता के लिए भी गंभीर खतरा हैं। उन्होंने प्रशासन से जनपद में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों, नर्सिंग होमों एवं अन्य चिकित्सा संस्थानों की नियमित जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की। डॉ विजय जौहरी ने बताया कि चिकित्सा की डिग्री मानव सेवा हेतु प्रदान की जाती है लेकिन कुछ बाहरी चिकित्सा द्वारा अपनी डिग्री एवं पंजीकरण को कथित रूप से एवं अप्रशिक्षित लोगों के हाथों सौंप कर अवैध गर्भपात और कन्या भ्रूण हत्या जैसे अमानवीय कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है जो मानवता एवं कानून दोनों के विरोधी है जिसके विरोध में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जागरूकता अभियान चलाएगी।

अभियान के माध्यम से लोगों को भ्रूण लिंग जांच की कानूनी निषेधता तथा असुरक्षित गर्भपात से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

सोसाइटी ने समाज से “बेटी बचाओ – मातृ जीवन बचाओ” अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथा के उन्मूलन में सक्रिय सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को ओढ़ने के वस्त्र भेंट किए गए।

इस बैठक में मीनू मिश्रा , नीलम सक्सेना , नन्हीं देवी , बेलावती मनीषा , मुन्नी देवी , रामश्री , सुधा , सरिता , रामकली जनपद के सभी विकास खंडो के ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित

रही।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *