(कुशीनगर) विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

(कुशीनगर) विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर
—- माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर विकसित भारत क्विज में भाग लेंगे युवा।
कुशीनगर, 11 सितम्बर (आरएनएस)। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला युवा विभाग ने जिले के युवाओं को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए माय भारत पोर्टल से जुड़ने तथा ‘विकसित भारत क्विज’ में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील किया है।
उक्त जानकारी जिला युवा अधिकारी चंद्रभूषण चौबे ने देते हुए बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत (माय भारत) के माध्यम से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखने तथा अपनी नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम चरण में ‘विकसित भारत क्विज’ आयोजित की जाएगी। इसमें प्रतिभाग करने के लिए युवाओं को माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर क्विज में भाग लेना होगा।अभियान के तहत विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, युवा क्लबों, एनएसएस एवं एनसीसी से जुड़े युवाओं तक पहुंच बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। देश की युवा शक्ति विकसित भारत के निर्माण में महत्व पूर्ण भूमिका निभा सकती है। युवाओं के विचार, नवाचार एवं नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करना इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने शिक्षण संस्थानों, युवा मंडलों एवं युवा संगठनों से अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।
उन्होंने बताया कि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा इस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। चयनित युवा विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों के साथ संवाद कर सकेंगे तथा विकसित भारत के विजन को लेकर अपने सुझाव एवं विचार साझा करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व, संवाद, नवाचार एवं टीमवर्क जैसी क्षमताओं को विकसित करने में भी मदद मिलेगी। युवा केवल कार्यक्रम के प्रतिभागी नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण के महत्वपूर्ण भागीदार हैं। जनपद के अधिक से अधिक पात्र युवाओं से माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर ‘विकसित भारत क्विज’ में सक्रिय रूप से प्रतिभाग करने की अपील किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *