क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की माताजी की तेरहवीं में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धांजलि देने पहुंचे मंत्री और वरिष्ठ नेता

क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की माताजी की तेरहवीं में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धांजलि देने पहुंचे मंत्री और वरिष्ठ नेता

 

आजमगढ़ 14 सितंबर(आर एन एस)भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की माता श्रीमती जमुरता देवी के निधन के बाद सोमवार को आयोजित त्रयोदशी एवं तेरहवीं भोज कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीमती जमुरता देवी का 2 सितंबर 2026 को निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई थी।माता के निधन के बाद से लेकर तेरहवीं संस्कार तक लगातार जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों, पार्टी पदाधिकारियों और शुभचिंतकों का विनोद राय के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने का सिलसिला जारी रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री दारा सिंह चौहान, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह सहित अन्य मंत्रियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।इसके अलावा प्रदेश मंत्री सहजानंद राय, जयनाथ सिंह, रामकरन राय, रुद्र प्रकाश राय, ऋषिकांत राय, संतोष पासवान, दीपक मिश्रा, अवधेश गुप्ता, रमाकांत मिश्रा सहित तमाम नेता, विधायक, पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता भी लगातार परिवार के बीच पहुंचते रहे।तेरहवीं भोज के अवसर पर पहुंचे लोगों ने दिवंगत श्रीमती जमुरता देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय को ढांढस बंधाते हुए इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों ने कहा कि मां का स्थान जीवन में सबसे ऊंचा होता है और उनके निधन की पीड़ा को शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।तेरहवीं एवं भोज कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के कारण पूरे क्षेत्र में दिनभर चहल-पहल बनी रही। दूर-दराज से आए लोगों ने भी परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।कार्यक्रम के दौरान भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पीएसी सहित कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। पुलिसकर्मियों ने पूरे कार्यक्रम के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को संभाले रखा।मां के निधन के बाद शोक की इस घड़ी में जिस तरह राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों के साथ आमजन बड़ी संख्या में विनोद राय के साथ खड़े नजर आए, उससे क्षेत्र में उनके प्रति लोगों के आत्मीय संबंध और संवेदनशीलता भी देखने को मिली। तेरहवीं कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ने दिवंगत जमुरता देवी के प्रति श्रद्धा और परिवार के प्रति लोगों की गहरी संवेदना को भावुक कर दिया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *