गोयल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज लखनऊ में आयुर्वेदिक शिक्षा, अनुसंधान एवं नैदानिक अभ्यास पर एक दिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ।

गोयल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज लखनऊ में आयुर्वेदिक शिक्षा, अनुसंधान एवं नैदानिक अभ्यास पर एक दिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ।

 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

 

लखनऊ। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 23 सितम्बर 2026 (थीम – AYURVEDA FOR A HEALTHIER TOMORROW) के अंतर्गत आज गोयल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के सभागार में “आयुर्वेदिक शिक्षा, अनुसंधान और नैदानिक अभ्यास (Ayurvedic Education, Research & Clinical Practice)” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन किया गया।सेमीनार के मुख्य अतिथि एवं वक्ता डॉ शैलेन्द्र सिंह सेंगर (B.A.M.S, MD) उप-प्राचार्य बाबू युगराज सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज लखनऊ एवं डॉ अनुराग दीक्षित (B.A.M.S, MD) प्राचार्य श्री रामचंद्र वैद्य आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज लखनऊ रहे। इस सेमिनार का मुख्य बिन्दु आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के लिए परम्परा के साथ-साथ प्रमाण की आवश्यकता है। इसमें आयुर्वेदिक औषधियों जैसे- अश्वगंधा, हरिद्रा, गुग्गुलु तथा रसोौषधियों के क्लीनिकल ट्रायल्स एवं रिसर्च पेपर का उदाहरण देते हुए छात्रों को बताया कि किस प्रकार शास्त्रोक्त ज्ञान को आधुनिक वैज्ञानिक पद्धति से सिद्ध किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो० (डॉ०) अविनाश चंद्र श्रीवास्तव ने की, उन्होंने कहा कि NCISM के नए Competency Based Curriculum से विद्यार्थियों में नैदानिक दक्षता एवं अनुसंधान की प्रवृत्ति विकसित होगी।

इस अवसर पर कॉलेज के सभी चिकित्सा शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *