जौनपुर थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा अपहरण के मुकदमा में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा अपहरण के मुकदमा में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

जौनपुर, पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध व अपराधियों एवं वांछित/वारन्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में तथा श्री राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक जलालपुर, जौनपुर के नेतृत्व में उ0नि0 मोहन प्रसाद मय हमराह कर्मचारीगण के साथ चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिरी सूचना के आधार पर जलालपुर चौराहे के पास से मु0अ0सं0- 138/24 धारा 363/366 भादवि का वांछित अभियुक्त सूरज यादव उर्फ सत्या पुत्र रमाशंकर यादव नि0 पचोखर थाना लाइन बाजार, जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार वांछित अभियुक्त* —
1- सूरज यादव उर्फ सत्या पुत्र रमाशंकर यादव नि0 पचोखर थाना लाइन बाजार, जौनपुर ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम –*
1- उ0नि0 मोहन प्रसाद, थाना जलालपुर, जौनपुर ।
2- हे0का0 चन्दन सिंह थाना जलालपुर, जौनपुर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *