डीएम की अध्यक्षता में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय निर्माण कार्य की बैठक संपन्न*
*ब्यूरो रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*
*शाहजहांपुर* बुधवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय निर्माण कार्य एवं अन्य कार्यों के संबंध में वीसी कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं को निर्देश दिए निर्माण कार्यों में तेजी लाकर जल्द से जल्द गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा निर्माण कार्यों का नियमित निरीक्षण भी किया जाए। जिलाधिकारी ने ट्रामा सेंटर एवं इमरजेंसी के रिनोवेशन का कार्य 30 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज में सीसी रोड, नाली आदि कार्य जल्द कर लिए जाएं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेज के सामने अनावश्यक खड़े होने वाले वाहनों एवं ठेलों को व्यवस्थित किया जाए। मेडिकल कॉलेज के अंदर एवं बाहर अच्छे से साफ सफाई प्रतिदिन की जाए सभी कार्यों के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी बनाया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेज में अच्छी वॉल पेंटिंग, खाली जगह पर पार्क, क्यारियां, गमले, वार्ड, कैंटीन को जाने के लिए साइनेज लगाया जाए। उन्होंने कहा कि मरीजों के लिए मिलने वाले ब्रेकफास्ट, लंच आदि के मेनू का भी बोर्ड लगाया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि रजिस्ट्रेशन के लिए पेमेंट गेटवे से लिंक कराया जाए और क्यूआर कोड प्रत्येक गांव में लगाएं जिससे मेडिकल कॉलेज में उपचार करने के लिए लोग स्वयं रजिस्ट्रेशन कर सकें। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन एवं दवा वितरण के अतिरिक्त काउंटर चलाने की व्यवस्था की जाए। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को तत्काल उपचार मिलना सुनिश्चित कराया जाए। मरीजों एवं तीमारदारों से अच्छा व्यवहार किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेज आने वाले चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ के पास जारी किए जाएं वही लोग वाहन लेकर अंदर जाएंगे। उनके वाहन खड़े करने की व्यवस्था की जाए इसके अलावा कोई भी वाहन अंदर नहीं जाना चाहिए। मुख्य द्वार से अनावश्यक वाहनों को अंदर न आने दिया जाए इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा गार्डों की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज को अंदर और बाहर से साफ सुथरा एवं सुंदर बनाना है। उन्होंने कहा कि चयन कर दीवारों की वॉल पेंटिंग कर उस परअच्छे-अच्छे संदेशो को लिखवाया जाए। जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज में पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाने एवं बाहर सड़क, नाली सही कराने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्त कार्य एक सप्ताह में पूर्ण कर लिए जाए।
इस अवसर पर नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी एवं प्रधानाचार्य डॉ राजेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

