अयोध्या। तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में ऑनलाइन चालक प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ सड़क सुरक्षा से संबंधित उच्च शिक्षा वर्ग में जनपद स्तर तथा संभाग स्तर पर 3 वर्ग में चित्रकला ,लेखन तथा क्विज प्रतियोगिता में सफल प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किए प्रतिभागियों को मेडल तथा सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। जनपद स्तर पर प्रथम स्थान ,द्वितीय स्थान तथा तृतीय स्थान पर आए बच्चों को क्रमशः 5000, 3000 तथा 2000 रुपए का पुरस्कार भी दिया गया। संभाग स्तर पर प्रथम तथा द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए प्रतिभागियों को क्रमशः 10,000 , 7000 तथा ₹5000 की धनराशि भी प्रदान की गई। संभाग स्तर पर क्विज प्रतियोगिता तथा चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों राजकुमार जायसवाल तथा जीनत को राज्य स्तर पर संपन्न होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होने हेतु भी निर्देशित किया गया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मरकरी हाल में दोपहर 12:00 बजे से संपन्न होगी। आज के कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में डॉ सुनीता अवस्थी गौतम बुद्ध राजकीय महाविद्यालय की प्रधानाचार्य के अतिरिक्त संभागीय परिवहन अधिकारी तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन आरपी सिंह के अतिरिक्त पीटीओ खुर्शीद अहमद एवं आर आई टी विपिन भी उपस्थित रहे।

