दिव्यांग बच्चों के साथ बाल दिवस मनाने का ईश्वर ने मौक़ा दिया।
शाहजहाँपुर/ 14 Nov/2025
दिव्यांग बच्चों हेतु रेती रोड स्थित
दिव्यांग हेल्प वेलफेयर ट्रस्ट के कार्यालय पर बाल दिवस के अवसर पर नि ख 1,लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता इं रथिन सिन्हा और अवर अभियंता इं अहमद मुबीन (जनपद सचिव, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, लो नि वि, शाहजहाँपुर ) ने दिव्यांग बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया ।
आज की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में अपनी अलग दुनिया बसाये रहते हैं मासूम बच्चे.. हम बड़ों के छल कपट हसद दम्भ दिखावे अहम् से दूर बहुत दूर…
इन दिव्यांग बच्चों को देखिए इनकी दुनिया बाकी के बच्चों से बिल्कुल अलग तरह की है इनके चेहरे पर खुशी देखकर फ़रिश्तों का गुमां होता है…
स्कूल में छुट्टी की घंटी बजने पर जो ख़ुशी बच्चों को मिलती है वो कहीं ख़रीदी नहीं जा सकती…
नए कपड़े लेने और पहनने की ख़ुशी उनसे बेहतर कोई क्या जानेगा…
तारों को छूने और गिनने की मासूम तमन्ना लिए बचपन ही चाँद से भी रिश्ता जोड़ लेता है…
दुआ है कि
घर – आँगन बच्चों की शरारतों और खेलकूद से गुलज़ार रहें, आबाद रहें, बच्चे हंसते – खेलते रहें…
ताकि हमारे अंदर का बच्चा और बचपन ज़िंदा रहे.. ज़िंदगी का मक़सद बाक़ी रहे।
अधिशासी अभियंता इं रथिन सिन्हा ने सभी उपस्थित बच्चों को सर्दी से बचाव के लिये गर्म ट्रैक सूट बाटे और बाल दिवस की बधाई देते हुए उनको बिस्कुट, चॉकलेट, नमकीन आदि के पैकेट वितरित करे, इस अवसर पर जनपद सचिव डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लो नि वि इं अहमद मुबीन ने दिव्यांग बच्चों और उनके अभिभावकों से कहा कि आप सभी अभिभावक इन दिव्यांग बच्चों को देश के विकास की बहती धारा में जोड़ने का काम कर रहे हैं।
एक तरफ सरकार लगातार दिव्यांगों को अनेक सुविधाएं दे रही है वही आप सब इनको जीवन को सामान्य तरीके से जीने में जो सहायता करते है उसके लिये आप सब बधाई के पात्र हैं।
इं रथिन सिन्हा ने दिव्यांग हेल्प वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा करे जा रहे है कार्यों की सराहना करते हुए ट्रस्ट के सभी ज़िम्मेदारों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विशेष शिक्षक मनोज कुमार शर्मा के अलावा करीब 28 दिव्यांग बच्चे और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
ट्रस्ट के महामंत्री रनवीर सिंह ने बताया कि दिव्यांग हेल्प वेलफेयर ट्रस्ट का गठन 2 वर्ष पहले हुआ था।
वर्तमान में लगभग 40 बच्चे यहाँ रेजिस्टर्ड हैं, जो शहर के अलावा ग्रामीण अंचल से भी हैं।
उन्होंने ने बताया कि 16 वर्ष से दिव्यांग बच्चो के लिये सेवारत हूँ।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकांश बच्चे श्रवण बाधित विकलांग थे।
कार्यक्रम में दृष्टि बाधित बच्ची खुशी राठौर ने गीत प्रस्तुत किया।
इस मौके पर कैलाश चन्द्र वर्मा, रेखा सिंह, धम्मानकुर सुजान, रनवीर सिंह, मनोज कुमार वर्मा, राजीव कुमार, राम सुधीर पाल, पूनम पाल, शिव कुमार सक्सेना, मनोज सिंह व अरविंद रस्तोगी आदि उपस्थित रहे। उपस्थित रहे।

