स्टडी हॉल दोस्ती के बच्चों ने ‘आनंद उत्सव’ स्पोर्ट्स मेला में जीते पुरस्कार

स्टडी हॉल दोस्ती के बच्चों ने ‘आनंद उत्सव’ स्पोर्ट्स मेला में जीते पुरस्कार

सिटी रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डेय

लखनऊ। स्टडी हॉल दोस्ती के 12 बच्चों ने पायसम संस्था द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘आनंद उत्सव’ स्पोर्ट्स मेला में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल से सबका दिल जीत लिया। यह आयोजन 10 से 12 नवम्बर 2025 तक के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में संपन्न हुआ। स्टडी हॉल दोस्ती के अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ी — साहिल सिंह, मृत्युंजय कुमार, युवराज सिंह, अर्श मिश्रा, वानी जैन, श्रुति खुशीराम और आस्था राय — को विशेष सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान संस्था और बच्चों दोनों के लिए गर्व का क्षण था।
पहले दिन, 10 नवम्बर को, स्टडी हॉल दोस्ती के 8 बच्चों ने अपने कोच मो. एजाज अख्तर, टीचर सलोनी, फरहीन और साहिल के मार्गदर्शन में स्किल टेस्ट में भाग लिया। दूसरे दिन, 11 नवम्बर को, बच्चों की योग्यता के अनुसार विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंतिम दिन, 12 नवम्बर को आयोजित मैडल सेरेमनी में विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह, ऊर्जा और खेलभावना के साथ भाग लेकर स्टडी हॉल दोस्ती का नाम रोशन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *