पंचायत चुनाव 2026 जौनपुर में 36.97 लाख मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार, अंतिम मतदाता सूची जारी

पंचायत चुनाव 2026 जौनपुर में 36.97 लाख मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार, अंतिम मतदाता सूची जारी

 

 

2021 के मुकाबले 77 हजार से अधिक मतदाता बढ़े, सत्यापन के दौरान हटाए गए लाखों डुप्लीकेट और अपात्र नाम

 

 

जौनपुर,11 जून। यूपी के जौनपुर में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच जिला प्रशासन ने बुधवार शाम को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया। इसके साथ ही जिले की 1,734 ग्राम पंचायतों में अब 36 लाख 97 हजार 376 मतदाता गांव की सरकार चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यह संख्या वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव की तुलना में 77 हजार 358 अधिक है।

मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य पिछले लगभग एक वर्ष से चल रहा था। दिसंबर 2025 में प्रकाशित अनंतिम मतदाता सूची में 18 लाख 11 हजार 462 डुप्लीकेट मतदाता चिन्हित किए गए थे। इसके बाद प्रशासन ने 1,959 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की मदद से व्यापक सत्यापन अभियान चलाया।

सत्यापन के दौरान जिन मतदाताओं के नाम दो या तीन स्थानों पर दर्ज पाए गए, उन्हें सूची से हटाया गया। अंतिम प्रकाशन में 9 लाख 24 हजार 841 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जबकि 8 लाख 47 हजार 483 अपात्र, मृतक अथवा अन्य कारणों से अयोग्य पाए गए मतदाताओं के नाम हटाए गए। इसके अलावा 72 हजार 530 मतदाताओं के नाम और विवरण में संशोधन किया गया।

अंतिम सूची के अनुसार जिले में 19 लाख 60 हजार 777 पुरुष तथा 17 लाख 36 हजार 599 महिला मतदाता हैं। वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में जिले में कुल 36 लाख 20 हजार 18 मतदाता थे, जबकि इस बार यह संख्या बढ़कर 36 लाख 97 हजार 376 पहुंच गई है।

जिले में पंचायत चुनाव के तहत 1,734 ग्राम पंचायतों, 83 जिला पंचायत सदस्य क्षेत्रों, 2,020 क्षेत्र पंचायत सीटों तथा लगभग 21,486 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा।इस संबंध में गुरुवार को जानकारी लेने पर

उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा ने बताया कि पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। सूची को सभी विकास खंड मुख्यालयों और ग्राम पंचायतों में चस्पा किया जाएगा। यदि किसी व्यक्ति को सूची के संबंध में कोई आपत्ति या दावा प्रस्तुत करना है तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर स

कता है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *