पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित
सुलतानपुर। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल द्वारा पुलिस लाइन स्थित शहीद स्तम्भ पर पुष्प अर्पित कर कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में मौन धारण कर उनके बलिदान को स्मरण किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पुलिस ट्रेनिंग सेन्टर सुलतानपुर बृजेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी लम्भुआ ऋतिक कपूर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए उनके सर्वोच्च बलिदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। शहीद पुलिसकर्मियों का त्याग एवं समर्पण पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
रणवीर सिंह सातवीं बार निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचित, ओमप्रकाश कनौजिया बने ब्लॉक मंत्री

