प्रयागराज मण्डल में 46 रेल कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

प्रयागराज मण्डल में 46 रेल कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त
सुरक्षित रेल परिचालन लिए 7 कर्मचारियों को मिला ‘एक्सीडेंट फ्री अवार्ड’
प्रयागराज। प्रयागराज मण्डल, उत्तर मध्य रेलवे में माह अगस्त, 2026 के दौरान 46 रेलकर्मी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर प्रयागराज मण्डल कार्यालय स्थित मण्डल सभागार में एक गरिमामय सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गया।
 समारोह में अपर मण्डल रेल प्रबंधक (सामान्य) दीपक कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समापन भुगतान से संबंधित आवश्यक प्रपत्र प्रदान किए तथा रेल सेवा में उनके बहुमूल्य एवं समर्पित योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
माह अगस्त, 2026 में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नियमानुसार कुल ₹18,70,46,255/- का समापन भुगतान डिजिटल माध्यम से किया गया। समारोह के दौरान सुरक्षित एवं संरक्षित रेल परिचालन में उत्कृष्ट योगदान के लिए 7 कर्मचारियों को ‘एक्सीडेंट फ्री अवार्ड’ प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित कर्मचारियों में अश्विनी कुमार, गीतम सिंह, राज रंजन तिवारी, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, लाल चंद्र शुक्ला, ओम प्रकाश मिश्रा, श्रीमती सरिता, प्रमोद कुमार सिन्हा, इन्द्रपाल सिंह, विजय सिंह, राम सेवक तथा मुकेश कुमार, पॉइंट्समैन/खुर्जा शामिल हैं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी वैभव कुमार गुप्ता ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवाकाल की सराहना की। सहायक मण्डल कार्मिक अधिकारी रूपेश कुमार सुमन ने सेवानिवृत्ति के उपरांत मिलने वाले देयकों, मानार्थ रेल पास, एचआर एमएस एवं यूएमआईडी से संबंधित सुविधाओं की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *