तहसीलदार न्यायिक अनूप श्रीवास्तव को दी भावभीनी विदाई

तहसीलदार न्यायिक अनूप श्रीवास्तव को दी भावभीनी विदाई
प्रयागराज। सरोजनी नगर तहसील में तैनात तहसीलदार न्यायिक श्री अनूप कुमार श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को तहसील सभागार में विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम सरोजनी नगर अभिषेक कुमार सिंह, तहसीलदार जय प्रकाश सिंह, नायब तहसीलदार वीरेन्द्र कुमार प्रजापति, ऐश्वर्य नन्दा, सत्यम तिवारी, आस्था पाण्डेय सहित अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उप शाखा सरोजनी नगर के तहसील अध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा द्वारा राम दरबार का चित्र भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान सतेन्द्र कुमार यादव, ललितेश सिंह, अमीन संघ के अध्यक्ष शम्भू नाथ तिवारी सहित सभी लेखपाल, अमीन और तहसील कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *