(मलप्पुरम)केरल में आसमानी आफत : मलप्पुरम में अचानक आई बाढ़ और इडुक्की में भूस्खलन, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

(मलप्पुरम)केरल में आसमानी आफत : मलप्पुरम में अचानक आई बाढ़ और इडुक्की में भूस्खलन, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
मलप्पुरम ,21 सितंबर ,(आरएनएस)। केरल में मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। मलप्पुरम जिले के निलंबूर क्षेत्र में अचानक आई भीषण बाढ़ और इडुक्की में हुए भूस्खलन की अलग-अलग घटनाओं में अब तक कुल 7 लोगों की मौत हो चुकी है। मलप्पुरम में बाढ़ के तेज बहाव में बहे 6 लोगों में से 5 के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक लापता महिला की तलाश में बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
नदी में अचानक उफान से बहे 6 लोग, हृष्ठक्रस्न का सर्च ऑपरेशन जारी
पहाड़ी इलाकों में रविवार शाम हुई भारी बारिश के बाद करीब साढ़े चार बजे चोक्कड़ नदी का जलस्तर अचानक विकराल रूप से बढ़ गया। तेज बहाव में 6 लोग बह गए थे। राजस्व मंत्री ए.पी. अनिल कुमार ने बताया कि रविवार रात दो शव बरामद किए गए थे, वहीं सोमवार सुबह राहत टीमों ने तीन और शव बाहर निकाले। राज्य सरकार के निर्देश पर एनडीआरएफ, फायर एंड रेस्क्यू सर्विस और स्थानीय बचाव दल नदी के बहाव क्षेत्र में लापता महिला की तलाश में जुटे हुए हैं। स्थानीय विधायक आर्यदान शौकत ने भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों का जायजा लिया।
इडुक्की में भूस्खलन की चपेट में आया मकान, भाई-बहन की मौत
दूसरी तरफ, इडुक्की के वट्टावाड़ा क्षेत्र स्थित कोट्टक्कम्बुर में लगातार बारिश के चलते भयानक लैंडस्लाइड हुआ। पहाड़ी का मलबा सीधे एक घर पर आ गिरा, जिसके नीचे दबने से बालकृष्णन और उनकी बहन चिन्नू की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बालकृष्णन की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें ग्रामीणों ने मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय प्रशासन यह भी जांच कर रहा है कि कहीं हादसे के दौरान बिजली का करंट लगने से मौत तो नहीं हुई।
अगले 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने केरल में 24 सितंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार बिगड़ते मौसम को देखते हुए कोट्टायम और इडुक्की जिलों में ‘ऑरेंज अलर्टÓ घोषित किया गया है। इसके साथ ही तिरुवनंतपुरम, पथानामथिट्टा, एर्नाकुलम, वायनाड और कन्नूर जिलों में ‘येलो अलर्टÓ जारी करते हुए नदी किनारे और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को अत्यधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *