मारपीट की घटना के आरोपीगणों को थाना गोमतीनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। सोशल मीडिया पर वायरल दिनांक 03.03.2024 को रात्रि लगभग 02.00 बजे लोहिया चौराहे (लोहिया पार्क गेट न0 2 के पास) पर हुई मारपीट की घटना के आरोपीगणों को थाना गोमतीनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण बताते हुए पुलिस ने कहा कि
दिनांक 03.03.2024 को रात्रि लगभग 02.00 बजे के आसपास लोहिया चौराहे (लोहिया पार्क गेट न० 2 के पास) पर हुयी मारपीट की घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है- दिनांक 02.03.2024 को उपरोक्त अभियुक्तगण समय लगभग 23.00 बजे समिट बिल्डिंग फायर फोक्स बार में पार्टी कर रहे थे। जहां से दिनांक 03.03.24 को लगभग 02.00 बजे रात्रि को अभियुक्तगण मानसी, ज्योति, मिनी भारती, साहिल, उवैद, अयान, विशाल वाल्मिकी, रवि सिहं व एक महिला अज्ञात निकलकर आईजीपी चौराहा होते हुये लोहिया पार्क आये जहां एक चाय के ठेले पर चाय आदि पीने लगे। नेहा व अनुष्का वाहन अपाचे यूपी 32 एनआर 7430 जो खुद नेहा चला रही थी, रात में घूमने के लिये निकली थी, समिट बिल्डिंग होते हुये पालिटेक्निक आयी एवं वहां से लोहिया चौराहे पर पहुंची। नेहा व अनुष्का आपस में बातचीत कर रही थी। जहां पहले से मौजूद साहिल, अयान, उवैद, मिनी, मानसी, ज्योति से बहस होने लगी जिसमें से मानसी, मिनी, ज्योति व एक अन्य लडकी से नेहा की हाथापाई हुयी कि मौके पर साहिल द्वारा बेल्ट से नेहा पर वार किया गया तथा अयान ने डंडे से नेहा के सिर पर वार कर दिया जिससे नेहा बेहोश होकर सड़क पर गिर गयी। मौके पर राहगीरों द्वारा वीडियो बनाया गया एवं सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया एवं नेहा को उपचार हेतु
अनुष्का द्वारा राहगीरों की मदद से चिकित्सालय ले जाया गया था। कार्यवाही-
उक्त प्रकरण में थाना पुलिस व सर्विलांस टीम पुलिस उपायुक्त पूर्वी द्वारा वीडियो फुटेज के माध्यम से जिक्सर वाहन सं०- UP32HE7394 ट्रेस की गयी, जिसके नम्बर व वाहन स्वामी के पते के आधार पर दिनांक 04.03.2024 को बाइक सवार दो लोगों को विशाल बाल्मीकि एवं रवि सिंह को गिरफ्तार कर लाया गया, जिनके निशानदेही पर साहिल को उसके घर बालूअड्डा हजरतगंज से गिरफ्तार किया गया। दिनांक 05.03.2024 को मुख्य अभियुक्त अयान व अभियुक्ता मिनी भारती को गिरफ्तार किया गया। अयान द्वारा डन्डे से व साहिल द्वारा नेहा के ऊपर बेल्ट से वार किया गया था। अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

