मुख्य विकास अधिकारी ने ’’राष्ट्रीय खेल दिवस’’ प्रतियोगिताओं का किया समापन
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देशानुसार जनपद के स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में ’’राष्ट्रीय खेल दिवस’’ के उपलक्ष्य में 29 अगस्त से प्रतियोगिताओं आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत आज 31 अगस्त 2026 को कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति श्रावस्ती द्वारा 14 वर्षीय बालक फुटबॉल प्रतियोगिता एवं जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
एथलीट प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम स्थान सानिया बानो, द्वितीय स्थान शालिनी वर्मा, तृतीय स्थान खुशबू, 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान सानिया बानो, द्वितीय स्थान फातिमा, तृतीय स्थान खुशबू, 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान नैना द्विवेदी, द्वितीय स्थान मोहिनी यादव, तृतीय स्थान फातिमा, 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान नैना द्विवेदी, द्वितीय स्थान मोहिनी यादव, तृतीय स्थान पर कोमल रही।
लंबी कूद प्रतियोगिता बालिका वर्ग में प्रथम स्थान सानिया बानो, द्वितीय स्थान बीना तिवारी, तृतीय स्थान सुमन, बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान मयंक गुप्ता, द्वितीय स्थान अरविंद गोस्वामी, तृतीय स्थान अजीम, 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान किशनलाल, द्वितीय स्थान पुष्कर, तृतीय स्थान साहिल, 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान किशनलाल, द्वितीय स्थान, बॉबी राणा, तृतीय स्थान अजीम, 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान बॉबी राणा, द्वितीय स्थान शुभम वर्मा, तृतीय स्थान पर हर्षित राणा रहे। लंबी कूद बालक वर्ग में प्रथम स्थान मयंक गुप्ता, द्वितीय स्थान, शिवम मौर्य, तृतीय स्थान अब्दुल कादिर रहे। इसके अलावा जूनियर बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब प्राप्त किया, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय गोठवा की टीम उपविजेता रही। उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान समारोह किया गया, जिसमें आशुतोष त्रिपाठी एवं आदित्य शर्मा को पदक एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

