रक्षाबंधन पर्व पर 04वीं वाहिनी पीएसी में विशेष कार्यक्रम आयोजित

रक्षाबंधन पर्व पर 04वीं वाहिनी पीएसी में विशेष कार्यक्रम आयोजित
प्रयागराज। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर 04वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज में सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्र (आईपीएस) के निर्देशन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपसेनानायक विजयेन्द्र द्विवेदी, सहायक सेनानायक मनीष कुमार यादव एवं पुलिस मॉडर्न स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मंगला मिश्र सहित वाहिनी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस मॉडर्न स्कूल के छात्र-छात्राओं ने वाहिनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रक्षासूत्र बांधकर उनके सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु की मंगलकामना की। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने रक्षाबंधन पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम सौहार्द, भाईचारे एवं हर्षोल्लास के वातावरण में सम्पन्न हुआ। रक्षाबंधन के माध्यम से पुलिस परिवार और विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच आत्मीयता एवं सामाजिक समरसता की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *