चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अजय शंकर त्रिपाठी के संरक्षण में लोकबंधु अस्पताल में शाम के समय समस्त मरीजों, उनके तीमारदारों को ताजे फल, बिस्कुट,अन्य स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ
किया वितरित
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। जैसा होगा अन्न ,वैसा होगा तन मन,आज इस बात को चरितार्थ करते हुए शिवराज हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के संस्थापक व कोषाध्यक्ष राजन तिवारी उपाध्यक्ष अमित मिश्रा ने चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अजय शंकर त्रिपाठी , और वैभव वर्मा के संरक्षण में लोकबंधु अस्पताल में शाम के समय समस्त मरीजों एवम् उनके तीमारदारों को ताजे फल, बिस्कुट एवम् अन्य स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ वितरित किए।शिवराज हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन,लोकबंधु अस्पताल में समय समय पर अपनी सेवा देते रहते है,चाहे वह खाद्य पदार्थ वितरण हो,दावा वितरण हो ,ब्लड डोनेशन कैंप हो,वह हमेशा अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराते हैं।

