सहयोग सनातन सेना द्वारा केसरिया भवन पर मनोज कृष्ण श्रीवास्तव की अगुवाई मे बैठक सम्पन्न
अयोध्या।भारतीय केसरिया वाहिनी एवं सहयोग चेरीटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में सहयोग सनातन सेना द्वारा सीतापुर रोड स्थित केसरिया भवन में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की सहयोग चेरीटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष लक्ष्मी प्रकाश दीक्षित द्वारा की गयी।बैठक मे सहयोग सनातन सेना द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा की गयी और आगामी कार्यक्रमो की रूपरेखा तैयार की गयी।उक्त कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप मे मौजूद व मुख्य वक्ता भारतीय केसरिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सहयोग सनातन सेना के राष्ट्रीय संरक्षक/मार्गदर्शक मनोज कृष्ण श्रीवास्तव जी रहे, गुडिया निगम को राष्ट्रीय अध्यक्ष सहयोग सनातन सेना नियुक्त किया गया वही प्रदेश अध्यक्ष बबलू पांडेय, प्रदेश महासचिव योगेन्द्र शुक्ला, नगर उपाध्यक्ष लक्ष्मी कांत अवस्थी, नगर महासचिव अभय शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष राम मिलन सिंह ,बजरंग सोनकर वही भारतीय केसरिया वाहिनी से संबंधित सभी संगठनों का संबंधित कार्य को करने के लिए अमित अग्रवाल संयोजक नियुक्त किया गया हैं युवक विभाग से रवि कुमार भी उपस्थित रहे और मनोज कृष्ण श्रीवास्तव जिन्होने अपने उड़द्बोधन में मंदिरो के जीर्णोद्धार व मंदिरो को सरकार के हस्तक्षेप से पूर्णतः मुक्त करने की बात कही।सभी पदाधिकारियो का उत्साहवर्धन किया इस अवसर पर दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

