स्वयं को जानिए: जगत तारन में हुआ मेडिटेशन सत्र का आयोजन
प्रयागराज। जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आज मंगलवार को हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से “नो योर कोर” मेडिटेशन सत्र का आयोजन कराया गया।
सत्र में हार्टफुलनेस ट्रस्ट की अभ्यासी श्रीमती राधा सक्सेना और श्रीमती कामिनी मित्तल ने छात्राओं से संबोधित किया। श्रीमती राधा सक्सेना ने अवचेतन मन को सशक्त बनाने के लिए ध्यान की उपयोगिता पर वक्तव्य दिया और छात्राओं को ध्यान करने की विधि से अवगत कराया। श्रीमती कामिनी मित्तल ने छात्राओं को अपने लिए जीवन कवच बनाने की सलाह दी।
कार्यक्रम का आयोजन संस्कृत, संगीत, दर्शनशास्त्र, अंग्रेजी विभाग एवं एनएसएस और अमलतास क्लब के संयुक्त सहयोग से हुआ।
प्राचार्या प्रो आशिमा घोष ने विशेषज्ञों का स्वागत किया। श्रीमती लीना दवे एवं जागृति हास्पिटल की डा अनुराधा अग्रवाल की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
सत्र में बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। साथ ही प्रो नीलिमा मिश्रा,प्रो. रतन कुमारी वर्मा,प्रो काजल देब , डा ऐश्वर्या सिंह,डॉ नम्रता देब, डॉ शालिनी सिंह, डॉ अंकिता चतुर्वेदी, डा अनुराग पाण्डेय,डॉ अंजलि शिवहरे, डॉ रमा गुप्ता, डॉ निर्मला गुप्ता, डा. प्रमा द्विवेदी ,डा स्नेहा सिंह आदि उपस्थित रहे। सत्र का संचालन डॉ फातिमा नूरी एवं धन्यवाद ज्ञापन डा. माधुरी राठौर ने किया।

