(कुशीनगर) स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान के तहत नारायणी नदी के तट पर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
कुशीनगर, 24 अक्टूबर (आरएनएस)। स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान के अंतर्गत जिला गंगा समिति, कुशीनगर (नमामि गंगे) एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पनियहवा घाट पर नारायणी नदी के तट पर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता संबंधी गतिविधियों के साथ स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। उपस्थित लोगों ने नदी एवं उसके तटवर्ती क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य जन सह भागिता के माध्यम से नदी की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।
वन क्षेत्राधिकारी अमित तिवारी ने कहा कि नदियों और उनके तटवर्ती क्षेत्रों को स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जनसहभागिता से ही प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से नदी में कूड़ा-कचरा न डालने तथा स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। डीपीओ जिला गंगा समिति (नमामि गंगे) कुशीनगर नम्रता भट्ट ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए नदियों के संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि जन सहभागिता से ही नारायणी नदी को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने के संकल्प को सफल बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में वन रक्षक बालकृष्ण कुशवाहा, चंद्र प्रकाश सिंह, वन दरोगा रमेश गुप्ता, सदानंद यादव, शुभम (जेआरएफ), महंत श्रीकांत त्यागी, छोटेलाल कुशवाहा वाचर, सुभाष, सुधई, गोमल, सिंहासन यादव, प्रेमपाल, कृष्णा, अमित गिरि, पंकज यादव, रामअवतार, रमेश यादव, रविंद्र कुशवाहा एवं छविलाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित र
हे।

