गंभीर आरोप लगाकर परियोजना निदेशक ने दिया इस्तीफा

गंभीर आरोप लगाकर परियोजना निदेशक ने दिया इस्तीफा
दो लिपिकों को ग्राम्य विकास विभाग से हटाने के लिए शुरू हुआ था विवाद
सुल्तानपुर। जिलें में पखवारे भर पहले शुरू हुए आरोप प्रत्यारोप के बीच सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद परियोजना निदेशक अशोक कुमार सिंह ने सरकारी नौकरी को अलविदा कहते हुए मुख्यमंत्री समेत विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजा है।
बता दे कि बीते 30 अगस्त को जिला विकास अधिकारी कार्यालय के लिपिक मनोज श्रीवास्तव व लेखाकार अमित श्रीवास्तव को ग्राम्य विकास विभाग से हटाने के लिए परियोजना निदेशक ने जिला विकास अधिकारी को पत्र लिखा था।03 दिन बाद पीडी ने पुनः उन्हें अपने कार्यालय से हटाते हुए अन्य लिपिक व लेखाकार को नियुक्त करने की मांग करते हुए डीडीओ गजेंद्र तिवारी को कड़ा पत्र लिखा था।लेकिन बाबुओं के सिस्टम में मजबूती के चलते उन्हें ग्राम्य विकास अभिकरण से हटवाने में पीडी नाकाम रहे।बुधवार को कार्यालय में डांस करते हुए पीडी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित करके जांच करने का आदेश दे दिया।       गुरुवार को जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह को पत्र लिखते हुए परियोजना निदेशक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश के अनुसार किसी भी पटल पर तीन वर्ष से अधिक समय तक नौकरी करने वाले कर्मचारी को स्थानांतरित कर देना चाहिए लेकिन मेरे बार बार अनुरोध के बाद जिला विकास अधिकारी गजेंद्र तिवारी व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह द्वारा ग्राम्य विकास विभाग में 05 वर्ष से अधिक समय से अटैच मनोज श्रीवास्तव व अमित श्रीवास्तव को नहीं हटाया गया।एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा 02 माह पूर्व ही अपनी निधि का पटल मनोज श्रीवास्तव से हटाने का निर्देश दिया गया था लेकिन 02 माह बीत जाने के बाद भी मनोज श्रीवास्तव द्वारा व अमित श्रीवास्तव द्वारा चार्ज नहीं दिया गया।साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि इंदिरा आवास योजना 2014 में बंद हो चुकी है उसके बाद भी उस योजना के बैंक खाते में 72 लाख रूपये मौजूद है।जिसके लिए मेरे द्वारा इन बाबुओं को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए लेकिन इनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। इसके साथ ही स्थानीय यूट्यूबर पर आरोप लगाते हुए उन्होंने सशर्त अपने पदीय दायित्व से इस्तीफा दे दिया।जिसकी सूचना परियोजना निदेशक के द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, मुख्य सचिव यूपी, आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग, अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग, अध्यक्ष पीडीएस एसोसिएशन, मंडलायुक्त अयोध्या व सीडीओ सुल्तानपुर को प्रतिलिपि के माध्यम से भेजी है।
उद्योग विभाग में अधिकारी गायब, फरियादी हाजिर का खेल
कार्यालय पहुंची मीडिया टीम तो खाली मिली उपायुक्त उद्योग की कुर्सी
कर्मचारी भी सवालों से बचते नजर आए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *