गोमतीनगर जनकल्याण* *महासमिति की प्रबंध कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न*

*गोमतीनगर जनकल्याण* *महासमिति की प्रबंध कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न*

देश की उपासना ब्यूरो
लखनऊ:गोमती नगर जन कल्याण महा समिति द्वारा प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक कार्यालय 3/127 विवेक खंड में आयोजित की गई। कार्यकारी महासचिव कर्नल ए एन पांडे ने महासमिति द्वारा सर्वप्रथम वार्षिकोत्सव के सफल आयोजन हेतु सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को और बेहतर आयोजित करने हेतु सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने सुझाव दिए। कर्नल ए एन पांडे जी ने महासमिति द्वारा कराए जा रहे कार्यों एवं प्रस्तावित कार्यों की विस्तार से जानकारी दी । निम्न प्रस्ताव सर्वसम्मति से अनुमोदित किए गए।
+ सभी समितियां का चुनाव संविधान के अनुसार विलंबतम 31 अगस्त तक कराने का निर्णय लिया गया।
– समितियों की संख्या 100 के करीब होने के कारण महा समिति के संविधान में संशोधन करने का भी निर्णय लिया गया।
– विकास खंड में नगर निगम द्वारा मानक के विपरीत कराए जा रहे पैच वर्क की शिकायत की गई।
– कर्नल ए एन पांडे कार्यकारी महासचिव ने सभी पदाधिकारियों को उत्तेजना, वित्तेछना एवं कामेक्ष्णा से दूर रह कर कार्य करने के निर्देश दिए।
– विनीत खंड 2 की नवगठित समिति को अनुमोदन प्रदान किया गया
– महासमिति के दिवंगत उपाध्यक्ष अशोक कुमार अरोरा जी को दो मिनट का मौन करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
उक्त कार्यक्रम में महासमिति के अध्यक्ष डॉ बी एन सिंह, कार्यकारी महासचिव कर्नल ए एन पांडे, सचिव सीजी नायर/ संजय निगम, संगठन मंत्री अरुण कुमार गुप्ता/, सांस्कृतिक सचिव आर डी मौर्य, पी आर पांडे कोषाध्यक्ष, महिला प्रभारी नीलम सिंह, अमित कुमार मिश्र, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

कर्नल ए एन पांडे
कार्यकारी महासचिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *